शुक्रवार 13 फ़रवरी 2026 - 11:41
हमास ने ग़ज्जा पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया

हौज़ा / हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ग़ाज़ा पट्टी में किसी भी प्रकार की विदेशी निगरानी को अस्वीकार करने की अपनी राय को दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र में तैनात कोई भी अंतरराष्ट्रीय बल केवल सीमा मामलों तक सीमित रहना चाहिए। हमास के वरिष्ठ नेता ओसामा हमदान ने कहा कि किसी भी विदेशी सेना को केवल इज़रायली आक्रामकता को रोकने और युद्ध-विराम के उल्लंघनों को बंद करने पर ध्यान देना चाहिए।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ग़ाज़ा पट्टी में किसी भी प्रकार की विदेशी निगरानी को अस्वीकार करने की अपनी राय को दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र में तैनात कोई भी अंतरराष्ट्रीय बल केवल सीमा मामलों तक सीमित रहना चाहिए। हमास के वरिष्ठ नेता ओसामा हमदान ने कहा कि किसी भी विदेशी सेना को केवल इज़रायली आक्रामकता को रोकने और युद्ध-विराम के उल्लंघनों को बंद करने पर ध्यान देना चाहिए और ग़ाज़ा के आंतरिक प्रशासन में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

हमदान ने यह बात अलजज़ीरा मुबाशिर के शाम के कार्यक्रम में उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया में कही, जिनमें कहा गया था कि इंडोनेशिया ग़ाज़ा में स्थिरता बनाए रखने के लिए हजारों सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हमास ने सीधे इंडोनेशियाई सरकार से संपर्क किया है और स्पष्ट किया है कि, कोई भी अंतरराष्ट्रीय बल सीमाओं पर निष्पक्ष भूमिका निभाने के लिए बाध्य हो और ऐसे रुख न अपनाए जो फिलिस्तीनी जनता की इच्छाओं के खिलाफ हो या इज़रायली कब्ज़े का विकल्प बने।

हमदान ने आगे कहा कि इंडोनेशियाई अधिकारियों ने हमास को स्पष्ट आश्वासन दिया है कि वे ग़ाज़ा के भीतर किसी भी ‘इज़रायली’ एजेंडे को लागू करने में शामिल नहीं होंगे और यदि उनकी कोई भूमिका हुई भी, तो वह केवल फिलिस्तीनियों और कब्ज़ेदार बलों के बीच सीमा निर्धारण तक सीमित होगी और नागरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में प्रतिरोध को असशस्त्र करने के प्रस्तावित मसौदे पर बात करते हुए हमदान ने कहा कि फिलिस्तीनी हथियार सीधे कब्ज़े की उपस्थिति से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि “1917 से संगठन भूमि की वापसी और राष्ट्रीय स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के हथियार अंतरराष्ट्रीय कानून और फिलिस्तीनी जनता की इच्छाओं के अनुसार वैध हैं। उन्होंने जोर दिया कि यरुशलम को राजधानी बनाकर एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना तक ये हथियार नहीं छोड़े जाएंगे

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha